Homeउत्तराखण्ड न्यूजउत्तराखंड की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्कृष्ट उत्पाद बना...

उत्तराखंड की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्कृष्ट उत्पाद बना रही हैं: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने इन स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय उत्पादों, जैसे घी और अन्य वस्तुओं की खरीदारी भी की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य की महिलाएं इन समूहों के माध्यम से बेहतरीन उत्पाद बना रही हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन से पहले स्वयं सहायता समूहों द्वारा राखियां बनाई जा रही हैं। सरकार महिलाओं को उनके उत्पाद बेचने के लिए सुविधानुसार मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे आगामी रक्षा बंधन के अवसर पर स्थानीय स्तर पर बनी राखियों और अन्य उत्पादों की खरीदारी करें।

एक नजर