Homeउत्तराखण्ड न्यूजपूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन,सीएम धामी ने जताया शोक..

पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन,सीएम धामी ने जताया शोक..

देहरादून:उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का शुक्रवार को निधन हो गया। जिसके बाद से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम धामी ने भी भाजपा नेता के निधन पर शोक जताया है।

बता दें भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ने 84 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। देहरादून के कैलाश अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली..

सीएम धामी ने भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा ‘ उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

एक नजर