Homeउत्तराखण्ड न्यूजआगामी दो जनवरी को कपकोट आएंगे मुख्यमंत्री धामी, तैयारियों को लेकर बैठक...

आगामी दो जनवरी को कपकोट आएंगे मुख्यमंत्री धामी, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई

बागेश्वर: आगामी दो जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कपकोट आएंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम स्थल केदोरश्वर मैदान का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

शुक्रवार को विकास खंड सभागार कपकोट में विधायक सुरेश गढ़िया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का दो जनवरी को केदारेश्वर मैदान पर जन मिलन कार्यक्रम प्रस्तावित है। जहां वह विशाल जन सभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

महिलाओं के लिए पहली बार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मेधावी छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने को कहा। बिजली, पानी, सड़क, संचार, स्वास्थ्य आदि सेवाएं चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री को कपकोट दौरा क्षेत्र के विकास में नए आयाम गढ़ेगा। पर्यटन की क्षेत्र में अपार संभावना है। पिंडारी, सुंदरढूंगा घाटी में साहसिक पर्यटक को बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा धार्मिक पर्यटन को लेकर भी सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। आने वाला समय जिले में धार्मिक और साहसिक पर्यटक का होगा। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। गांवों से पलायन रुकेगा।

इस दौरान नेताद्वय ने केदारेश्वर मैदान का निरीक्षण किया। व्यवस्था का जायजा लिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लाक प्रमुख गोविंद सिंह दानू समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

एक नजर