Homeराजनीतिमोदी 3 कैबिनेट में किसे क्या मिला देखें

मोदी 3 कैबिनेट में किसे क्या मिला देखें

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है। राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। रक्षा, विदेश, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय भी भाजपा ने अपने पास ही रखे हैं।

प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है। मंत्रियों के विभागों की सूची राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से जारी की गई है। सूची के मुताबिक, नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। पिछली सरकार में भाजपा के पांच प्रमुख मंत्रियों के विभागों को नई सरकार में भी उन्हें ही सौंपा गया है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के बीच भी मंत्रालय बांटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम आवास योजना को लेकर बड़े फैसले किए। अजय टम्टा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। हर्ष मल्होत्रा को भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट निम्नलिखित है:

1. जितिन प्रसाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. श्रीपद येसो नाइक विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
4. कृष्ण पाल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. रामदास अठावले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
6. राम नाथ ठाकुर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
7. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
8. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. वी. सोमन्ना जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

10. डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

11। प्रो. एसपी सिंह बघेल मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री

12.  सोभा करंदलाजे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

13. कीर्तिवर्धन सिंह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

14. बी.एल. वर्मा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

15. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. सुरेश गोपी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. डॉ. एल. मुरुगन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

18. अजय टम्टा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. बंदी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
20. कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
21. भागीरथ चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
22. सतीश चंद्र दुबे कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

23. संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. दुर्गादास उइके जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. रक्षा निखिल खडसे युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. सुकांत मजूमदार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

28. सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
30. राज भूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

32. हर्ष मल्होत्रा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; और

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

33. निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
34. मुरलीधर मोहोल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

35. जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

36. पाबित्रा मार्गेरीटा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

कैबिनेट में सात महिलाओं को मिली जगह
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद के उनके 71 सहयोगियों को नौ जून की शाम सवा सात बजे से आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। लगातार तीसरी बार बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है।

 

एक नजर