Homeदेशइजराइल से दूसरी फ्लाइट पहुंची भारत, भारतीयों ने फ्लाइट में लगाए वंदे...

इजराइल से दूसरी फ्लाइट पहुंची भारत, भारतीयों ने फ्लाइट में लगाए वंदे मातरम के नारे

नई दिल्ली:इजरायल और हमास के बीच भयंकर युद्ध जारी है। इस बीच इजरायल में दूसरे देशों के भी नागरिक फंसे हुए हैं। जिन्हें सही सलामत अपने-अपने घर पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, भारत के भी कई नागरिक इजरायल में फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने के लिए भारत की ओर से ऑपरेशन अजय चलाया गया है। इस ऑपरेशन के माध्यम से भारत सरकार द्वारा इजरायल में फंसे हुए लोगों को सकुशल भारत लाया जा रहा है।

वहीं, आज सुबह ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर आ रही दूसरी फ्लाइट में यात्रियों ने ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। बता दें कि फ्लाइट आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर इजरायल से वापस लौटे लोगों का स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि दूसरी फ्लाइट से लौटे लोगों का स्वागत किया। भारतीय नागरिकों ने इजरायल से वापस लाने के लिए भारत सरकार का आभार जताया।

ऑपरेशन अजय की दूसरी फ्लाइट शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में 235 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें इजरायल से सुरक्षित वापस लाया गया है। ऑपरेशन अजय के तहत अब तक 447 भारतीयों की इजरायल से निकासी हुई है।

एक नजर