Homeउत्तराखण्ड न्यूज"11 उत्तराखंडी सूडान से निकलकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे"

“11 उत्तराखंडी सूडान से निकलकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे”

सूडान में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसके तहत विभिन्न माध्यमों से भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। इनमें उत्तराखंड के 11 लोग भी वापस नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे।दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज जोशी ने स्वागत किया। इसके साथ ही दून के नंद किशोर भी सूडान से निकलकर सऊदी पहुंच गए हैं और दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।सूडान में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसके तहत विभिन्न माध्यमों से भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। इनमें उत्तराखंड के भी बहुत से लोग शामिल हैं।

शुरुआत में उत्तराखंड पुलिस ने सात लोगों की सूची भारत सरकार के साथ साझा की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तराखंड के 11 लोग दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं। इनमें गिरीश गरकोटी, अब्बल सिंह, भोला सिंह पंवार, अरविंद प्रसाद गैरोला, विनोद रावत, कुलदीप सिंह, गणेश सिंह, राजेश सिंह, बॉबी सिंह, नरेश कुमार और विनोद कुमार शामिल हैं।

इससे पहले तीन और उत्तराखंडवासियों को बृहस्पतिवार देर रात मुंबई हवाई अड्डे पर रिसीव किया गया था। ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक उत्तराखंड के 24 लोगों को वापस लाया जा चुका है। इनके साथ ही देहरादून के नकरौंदा निवासी नंद किशोर अभी रास्ते में हैं।

किशोर बृहस्पतिवार रात को जेदा से सऊदी के लिए चले थे। देर रात तक सऊदी पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि उनकी नंद किशोर से शुक्रवार सुबह बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह अभी सऊदी में हैं। इसके बाद शाम को बात हुई तो बताया गया कि वह सऊदी से दिल्ली के लिए हवाई जहाज में बैठ चुके हैं। वह शनिवार को देहरादून पहुंचेंगे।

एक नजर