Homeउत्तराखण्ड न्यूजजब अराजक तत्वों ने मंदिर में पत्थर बरसाए, तो स्थानीय लोगों में...

जब अराजक तत्वों ने मंदिर में पत्थर बरसाए, तो स्थानीय लोगों में आक्रोश उभरा,पुलिस से कार्रवाई की मांग की..

देहरादून: हर्रावाला में अराजक तत्वों ने एक मंदिर पर पत्थर फेंक दिया। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाल और अन्य पुलिस आधिकारी मौके पर पहुंचे।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश शाह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। पत्थर मारे की वजह से मंदिर के शीशे भी टूटे हैं। मामले की छान बीन की जा रही है।

आरोपियों की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश शाह ने बताया कि पत्थरबाजी से मंदिर के शीशे भी टूट गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

एक नजर