Homeउत्तराखण्ड न्यूजआज दो जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी देहरादून में...

आज दो जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी देहरादून में स्कूल बंद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए, आज यानी शुक्रवार को देहरादून में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसी प्रकार, मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना जताई है और इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार 12 घंटे की मूसलधार बारिश के कारण मसूरी में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। प्रदेश में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए देहरादून और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक बारिश की भविष्यवाणी की है और इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ वर्षा की संभावना है। पौड़ी और चमोली में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए, देहरादून में आज यानी शुक्रवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

प्रदेशभर में वर्षा का दौर जारी :  पिछले 12 घंटों से प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। कुमाऊं के बागेश्वर और गढ़वाल मंडल के देहरादून, रुद्रप्रयाग, और चमोली के कई स्थानों पर भारी वर्षा हो रही है। मसूरी में इस दौरान 124 मिमी, आशारोड़ी में 82.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में 130 मिमी और गोविंदघाट में 101 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले आठ से दस घंटे में देहरादून और बागेश्वर जनपदों के कुछ क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना है, जिसके चलते यहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चमोली, रुद्रप्रयाग, और पिथौरागढ़ में भी कुछ स्थानों पर एक से दो दौर की तेज वर्षा हो सकती है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम के इस मिजाज के रविवार तक जारी रहने की संभावना है। यात्रा मार्ग पर फंसे श्रद्धालुओं के सफल रेस्क्यू के लिए नानूचट्टी में स्थानीय लोगों की सहायता से एक वैकल्पिक हेलीपैड तैयार कर लिया गया है, ताकि जल्दी से जल्दी रेस्क्यू किया जा सके। सभी फंसे श्रद्धालु सुरक्षित हैं। इसके साथ ही, क्षतिग्रस्त पुल को दुरुस्त करने के लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया है।

यदि किसी श्रद्धालु के परिजन उनसे संपर्क करना चाहते हैं, तो जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
हेल्पलाइन नंबर: 8958757335
फैक्स नंबर:     01364 233727

 

एक नजर