Homeउत्तराखण्ड न्यूजउत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने किया खेल महाकुंभ का उद्घाटन..

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने किया खेल महाकुंभ का उद्घाटन..

 देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को सीधे राष्ट्रीय खेलों में एंट्री दी जाएगी।

प्रतियोगिता में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को खेल किट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, हरिद्वार फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगह का इस्तेमाल बैडमिंटन, जिम आदि खेल गतिविधियों के उपयोग के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि, “राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए आप सभी लोगों का मैं हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आप लोगों की ऊर्जा और कुछ करने का जो जज्बा है, उसे देख कर लगता है कि, आप सभी 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खेल मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रदेश में होने वाले आगामी राष्ट्रीय खेल प्रदेश की प्रतिभा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। अपने Acheter cialis en ligne france राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय का गठन किया गया है। जिससे इन खेलों का व्यवस्थित संचालन हो सके। हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय खेलों को सफल बनाना और आपकी प्रतिभा को पूरे भारत के सामने लाना है। मैंने खेल विभाग को लक्ष्य दिया है कि उत्तराखण्ड को टॉप-10 में लाने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का मान आज पूरे विश्व में बढ़ रहा है। खेल क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। मोदी जी की सरकार आने के बाद रियो-2016 और टोक्यो-2020 ओलंपिक में 117 और 126 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया। भारत ने हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 107 पदक जीते। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट किट प्रदान की जाएगी। मैं बाबा केदार, बद्री विशाल और सभी देवी-देवताओं से प्रार्थना करता हूं कि आपका भविष्य उज्ज्वल हो।”

एक नजर