Homeउत्तराखण्ड न्यूजहेमवती नंदन गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह आगामी 8नवंबर को आयोजित किया...

हेमवती नंदन गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह आगामी 8नवंबर को आयोजित किया जाएगा..

श्रीनगर गढ़वाल :यह विवि का स्वर्ण जयंती वर्ष भी है। इस दीक्षांत समारोह की थीम ‘सशक्त महिला, समृद्ध राष्ट्र’ रखी गई है। 

हेमवती नंदन गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह आगामी आठ नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया विवि का यह 11वां दीक्षांत समारोह है।

समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि यह विवि का स्वर्ण जयंती वर्ष भी है। इस दीक्षांत समारोह की थीम ‘सशक्त महिला, समृद्ध राष्ट्र’ रखी गई है। 

एक नजर