Homeउत्तराखण्ड न्यूजमुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलाया रेस्क्यू अभियान भूस्खलन में फंसे कैलास...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलाया रेस्क्यू अभियान भूस्खलन में फंसे कैलास यात्रियों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया

भूस्खलन में फंसे कैलास यात्रियों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, सीएम धामी के निर्देश पर चलाया गया अभियान भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुए आदि कैलास यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंसे दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु के 46 यात्रियों को रविवार को हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि नारायण आश्रम में फंसे यात्रियों को सोमवार को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं, रेस्क्यू अभियान की सफलतापूर्वक संचालन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीएम और एसएसपी के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसएसबी और सिविल एविएशन की टीमों की सराहना की। सीएम के निर्देश पर पूरा रेस्क्यू अभियान चलाया गया और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस अभियान की निगरानी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि देश-विदेश के यात्रियों को सुरक्षित माहौल में यात्रा कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने बताया कि आदि कैलास मार्ग के कई स्थानों पर यात्री फंस गए थे, जिसकी सूचना जिला प्रशासन ने दी थी।

इसके बाद, यात्रियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू करने का निर्णय लिया गया। रविवार को कई स्थानों से 46 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। ये यात्री 13 सितंबर को बारिश के दौरान हुए भूस्खलन में फंस गए थे। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, दल में शामिल एक यात्री, स्वदेश नंदचहल की स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ने के कारण निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य के विभिन्न स्थानों पर बंद अवरुद्ध मार्गों को खोला जा रहा है। सीएम ने संबंधित विभागों को जल्दी से अवरुद्ध मार्गों को खोलने का आदेश दिया है। पिछले 24 घंटे में 60 अवरुद्ध मार्गों को पुनः खोला गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में सोमवार को सभी जिलों के प्रभारी अधिकारियों, आपदा प्रबंधन विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

एक नजर