Homeमनोरंजनपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ...

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गए

इस क्यूट कपल की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। परिणीति की ‘मिमी दीदी’ प्रियंका चोपड़ा किसी कारण इस शादी में शामिल नहीं हुईं। हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने परिणीति-राघव को अपना खूब प्यार दिया है। 

प्रियंका चोपड़ा ने राघव और परिणीति को पोस्ट के जरिए शादी की बधाई दी है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरे साझा की हैं। परिणीति-राघव की शादी वाले फोटोज पर प्रियंका के दिल और आग वाली फोटोज से तो जाहिर है कि वह इनकी शादी से बेहद खुश हैं। वहीं सेड इमोजी के जरिए वह शादी में शामिल न हो पाने के दुख को बयां कर रही हैं। फैंस को दोनों की शादी की फोटोज पर प्रियंका के रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार था।

बता दें कि परिणीति-राघव ने अपनी शादी की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। फैंस को इनकी शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार था। दोनों इन फोटोज में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के पॉवर कपल बन गए हैं। दोनों की जोड़ी पर फैंस की निगाह तब पड़ी थी, जब दोनों को एक-साथ लंच डेट एंजॉय करते देखा गया था।

एक नजर