Homeदेशओडिशा : बीजद ने पदमपुर विधानसभा सीट बरकरार रखी, वर्षा ने भाजपा...

ओडिशा : बीजद ने पदमपुर विधानसभा सीट बरकरार रखी, वर्षा ने भाजपा के पुरोहित को हराया

[ad_1]

भुवनेश्वर, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजद) ने पदमपुर विधानसभा का उपचुनाव में जीत लिया है। बीजद की वर्षा सिंह बरिहा ने भाजपा उम्मीदवार को 42,679 मतों के बड़े अंतर से हराया है।

रिपोर्ट के अनुसार, बीजद उम्मीदवार वर्षा सिंह को कुल 1,20,807 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित 78,128 वोट के साथ दूसरे और कांग्रेस उम्मीदवार सत्य भूषण साहू 3,594 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बरगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम मोनिशा बनर्जी ने कहा कि बीजद की उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा ने पदमपुर उपचुनाव में 42,679 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उपचुनाव में जीत के बाद बर्षा ने पदमपुर के लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह अपने दिवंगत पिता विजय रंजन सिंह बरिहा के सपनों को साकार करने के लिए काम करेंगी।

गौरतलब है कि अक्टूबर में वर्षा सिंह बरिहा के पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद से यह सीट खाली थी।

इस बीच, प्रदीप पुरोहित ने दावा किया कि वह उपचुनाव हार गए, क्योंकि सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के सभी वोटों को हासिल करने में सफल रहा। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता जयदेव जेना ने आरोप लगाया कि उपचुनाव जीतने के लिए सत्तापक्ष ने वोट हासिल करने के लिए रुपये बांटे थे।

बीजद उम्मीदवार वर्षा ने साल 2019 के विधानसभा चुनावों में अपने दिवंगत पिता विजय रंजन से 37,508 अधिक वोट हासिल किए हैं। इसी तरह भाजपा के टिकट पर 2019 का चुनाव लड़ने वाले पुरोहित इस बार कुछ अधिक वोट पाने में सफल रहे हैं। जबकि यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए करारी हार है, क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार सत्य भूषण साहू ने काफी कम वोट हासिल किए हैं। इससे साफ है कि भाजपा अपने वोटों की रक्षा करने में सफल रही। जबकि कांग्रेस के वोटों के नुकसान से बीजद को फायदा हुआ।

–आईएएनएस

एफजेड/एसजीके

[ad_2]

एक नजर