Homeउत्तराखण्ड न्यूजदेहरादून में बुजुर्ग ने पेट्रोल छिड़कर खुद को लगा ली आग, मौके...

देहरादून में बुजुर्ग ने पेट्रोल छिड़कर खुद को लगा ली आग, मौके पर ही मौत

देहरादून :आईटी पार्क क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे। हाल ही में उन्होंने किसी से कर्ज लिया था। जिसे वह लौटा नहीं पाए थे। कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी की मौत भी हुई थी।

बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि घटना दून डिवाइन आईटी पार्क की है। दून डिवाइन अपार्टमेंट में 71 वर्षीय बुजुर्ग मनोज बंसल अकेले रहते थे। इसी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर उनकी बेटी अपने परिवार के साथ रहती हैं।

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि मनोज बंसल ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उनकी पत्नी की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। तब से वह परेशान चले रहे थे। इसके साथ ही बताया यह भी जा रहा है कि उन्होंने किसी से कर्ज लिया था।

कर्जदाता ने जब तकादा किया तो उन्होंने चेक दे दिया। लेकिन, खाते में पैसे नहीं थे। पुलिस के अनुसार इसी बात से उनके आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि वह बृहस्पतिवार को पेट्रोल लेकर आते दिख रहे थे। यह बात भी इसी बात को सिद्ध कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है। एसओ ने बताया कि अन्य कारणों की जांच की जा रही है। उनका बेटा गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है।

एक नजर