Homeउत्तराखण्ड न्यूज'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' मातृ शक्ति को सक्षम बनाने में एक...

‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ मातृ शक्ति को सक्षम बनाने में एक वरदान साबित

सीएम धामी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ प्रदेश की मातृ शक्ति को सशक्त बनाने में एक वरदान साबित हो रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ और ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ प्रदेश की मातृ शक्ति को सशक्त बनाने में एक वरदान साबित हो रही है। वर्तमान में, प्रदेश की लगभग 37 हजार महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। पिछले एक वर्ष में, इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों ने प्रदेश में 318.98 लाख रुपये का कारोबार किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रगति कर रही है। सरकार स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की पैकेजिंग से लेकर ब्रांडिंग तक की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।

बीते वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर, 24 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार प्रदान करना था। इसके लिए महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शनी लगाता है, साथ ही उत्पादों के विपणन की व्यवस्था भी करता है।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (मार्केटिंग) रोहित सिंह ने बताया कि अगस्त 2023 से जून 2024 तक इस योजना के तहत लाखों रुपये का कारोबार हुआ है। इस वर्ष भी विभाग ने प्रत्येक महीने की 25-30 तारीख के बीच ब्लॉक स्तर पर स्टॉल लगाने और प्रदेश में आयोजित पारंपरिक मेलों में भी स्टॉल लगाकर समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के विपणन का निर्णय लिया है। इस वर्ष देहरादून स्थित सचिवालय में स्टॉल के माध्यम से योजना की शुरुआत की गई है, और जल्द ही प्रदेश के अन्य ब्लॉकों में भी स्टॉल लगाए जाएंगे।

एक नजर