Homeउत्तराखण्ड न्यूजदेहरादून:अब तक मिल चुके 724 मामले,उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा डेंगू मरीजों...

देहरादून:अब तक मिल चुके 724 मामले,उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा डेंगू मरीजों का आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अलग से वार्ड आरक्षण के साथ प्लेटलेट्स की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में डेंगू मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पांच जिलों में अब तक डेंगू मरीजों की कुल संख्या 724 हो गई है। प्रदेश में अभी तक डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप पांच जिलों में है। इसमें सबसे अधिक मामले देहरादून जिले में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार, बृहस्पतिवार को तेज बुखार से पीड़ित 32 मरीजों की एलाइजा जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है।

इनमें देहरादून व हरिद्वार जिले में 12-12, नैनीताल में सात, ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला मिला है। प्रदेश में अब तक डेंगू के 724 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अलग से वार्ड आरक्षण के साथ प्लेटलेट्स की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए हैं।

डेंगू के मरीजों का जिलेवार आंकड़ा

जिला       डेंगू मरीजों की संख्या

देहरादून         458
हरिद्वार          103
नैनीताल           103
पौड़ी                 50
ऊधमसिंह नगर  06
चमोली              04

एक नजर