Homeलाइफस्टाइलहरियाली तीज पर अपने हाथों में लगाएं खूबसूरत मेंहदी, यहां देखें लेटेस्ट...

हरियाली तीज पर अपने हाथों में लगाएं खूबसूरत मेंहदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन्स

हरतालिका तीज का त्योहार हर विवाहित स्त्री के लिए काफी अहम होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत के पारण के समय महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार करती हैं। इसके अलावा कुंवारी लड़कियां भी महादेव जैसा पति पाने के लिए ये कठिन व्रत करती हैं। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इसी क्रम में इस साल हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके महादेव की पूजा करती हैं।

महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी काफी अहम भाग होता है। ऐसे में हर महिला हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी जरूर लगाती है। अगर आप इस हरतालिका तीज पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं तो हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी जरूर लगाएं। अपने इस लेख में हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।

हाथों में बनाएं महादेव की तस्वीर

हरतालिका तीज के व्रत में महादेव और माता पार्वती की पूजा होती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने हाथों में मां गौरी और भोलेनाथ की तस्वीर बनवा सकती हैं। 

ऐसी डिजाइन है ट्रेंड में

अगर आपको पूरा ऊपर तक हाथों में मेहंदी लगाना नहीं पसंद तो आप इस तरह की डिजाइन लगा सकती हैं। इसमें हाथ भरे भी लगते हैं और ये जल्दी भी लग जाती है। 

ब्राइडल मेहंदी

अगर ये आपका पहला हरतालिका व्रत है तो आप अपने हाथों में इस तरह की ब्राइडल मेहंदी अपने हाथों में लगा सकती हैं। इसमें दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर जरूर बनवाएं।

मंडाला आर्ट

अगर आपको ज्यादा भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं आती है तो मंडाला आर्ट वाली डिजाइन आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। ये कम समय में लग जाती है। 

अरेबिक मेहंदी

कई महिलाओं को इस तरह की अरेबिक मेहंदी काफी पसंद आती है। आप पूजा के एक दिन पहले इसे अपने हाथों में लगा सकती हैं। 

ट्रेंडी डिजाइन

अगर आप कुछ ऐसी डिजाइन की तलाश कर रही हैं जो जल्दी से लग जाए तो ये एक परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। ऐसी डिजाइन हाथों में बेहद कमाल की लगती है। 

एक नजर