Homeउत्तराखण्ड न्यूजगढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह में 1200 छात्रों को दी जाएगी दीक्षा, राष्ट्रपति द्रौपदी...

गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह में 1200 छात्रों को दी जाएगी दीक्षा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

 श्रीनगर गढ़वाल:स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए चौरास परिसर को छावनी में तब्दील किया गया है।

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचीं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विवि के चौरास परिसर को छावनी में तब्दील किया गया है। सीएम धामी और राज्यपाल भी इस दौरान दीक्षांत समारोह में मौजूद हैं।

केंद्रीय विवि के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई हैं।राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन व विवि प्रशासन का प्रोटाकॉल पर विशेष फोकस है। इसके लिए कार्यक्रम की मिनट टू मिनट रूपरेखा तय की गई है। समारोह स्थल के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा व अन्य उपकरण ले जाने को भी प्रतिबंधित किया गया है। यहां तक कि समारोह स्थल पर सीट पर बैठने के बाद बेवजह खड़े होने या अन्य गतिविधि करने की भी स्वीकृति नहीं रहेगी।

98 पीएचडी, 1182 पीजी के छात्रों को मिलेगी दीक्षा
दीक्षांत समारोह के कॉर्डिनेटर प्रो. वाई पी रेवानी ने बताया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय में आज (8 नवम्बर) को आयोजित होने वाले ग्याहरवें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की 98 और स्नातकोतर की 1182 उपाधियां छात्रों को वितरित की जाएगी. इसके अलावा 59 स्वर्ण पदक विजेताओं को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों दिए जाएंगे. कुल 59 गोल्ड मेडल में 15 दान-दाताओं के द्वारा और एक धनराशि के रूप में दिया जाएगा. बता दें कि 34 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों ने पंजीकरण किया है जिन्हें राष्ट्रपति के हाथो गोल्ड मेडल वितरित किया जायेगा. साथ ही इस बार हिंदी विषय में टॉप करने वाले छात्र को भी गोल्ड मेडल दिया जाना है.

एक नजर