देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज 19 जून को उत्तराखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुख्ता इंतजामात भी किए गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान, देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके साथ ही राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित स्पेशल बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगी. यही नहीं, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में योग करेंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा:
19 जून 2025
- 19 जून यानी आज शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन होगा.
- शाम 5:30 बजे देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन (राष्ट्रपति आवास) पहुंचेंगी.
- शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच का समय आरक्षित रहेगा.
- शाम 6:30 से 7:00 बजे के बीच राष्ट्रपति, राष्ट्रपति निकेतन में एम्फीथिएटर का उद्घाटन, स्टाफ क्वार्टर, अस्तबल, बैरकों का शिलान्यास करेंगी.
- राष्ट्रपति निकेतन में ही रात्रि विश्राम करेंगी.
20 जून 2025
- सुबह 9:30 से 09:50 के बीच राष्ट्रपति निकेतन को जनता के लिए खोल दिया जाएगा. साथ ही आगंतुक सुविधा केंद्र, राष्ट्रपति निकेतन में कैफेटेरिया, स्मारिका दुकान का उद्घाटन करेंगी.
- सुबह 9:50 से 10:40 बजे के बीच NIEPVD (राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान) में स्पेशल बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम वीआईपी मौजूद रहेंगे.
- सुबह 10:40 से 11:15 बजे के बीच राष्ट्रपति तपोवन पार्क को जनता को समर्पित करेंगी. राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर जाएंगी. राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास करेंगी. राष्ट्रपति उद्यान में राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता पर पुस्तक का विमोचन करेंगी.
- दोपहर 12.30 से 12:50 के बीच राष्ट्रपति निकेतन में जन्मदिन की शुभकामनाएं लेंगी.
- शाम 4:35 से 04:50 बजे के बीच राजभवन, नैनीताल के 125 साल पूरे होने पर डाक टिकट का विमोचन करेंगी. राजभवन, नैनीताल पर बनी कॉफी टेबल बुक का प्रजेंटेशन लेंगी.
- राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगी.
21 जून 2025
- सुबह 7:30 से 8:35 बजे के बीच राष्ट्रपति, अंतराराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी.
- 07:35 से 08:00 बजे तक योग करेंगी.
- 8:20 बजे योग में शामिल लोगों को संबोधित करेंगी.
- 8:45 बजे राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेगी.
- 11:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी.
- 12:15 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी.
ये भी पढ़ें: