Homeउत्तराखण्ड न्यूजपंचायत चुनाव: टिहरी जिले में 29 BDC और 349 प्रधानों का निर्विरोध...

पंचायत चुनाव: टिहरी जिले में 29 BDC और 349 प्रधानों का निर्विरोध चुना जाना तय


टिहरी/धनौल्टी: पंचायत चुनाव में नाम वापसी के बाद अब ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत वार्ड में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची भी जारी हो गई है. खास बात यह है कि इसबार विभिन्न पदों पर रिकॉर्ड संख्या में निर्विरोध चुना जाना तय है. टिहरी गढ़वाल में जिला पंचायत सदस्य के 3, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 29 और प्रधान पद के 349 प्रत्याशियों का एकल नामांकन और नाम वापसी के बाद निर्विरोध चुना जाना तय है.

पहले चरण के चुनाव के लिए 14 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को निर्वाचन आयोग प्रतीक चिन्हों का आवंटन करेगा. टिहरी गढ़वाल जिमें में 45 जिला पंचायत वार्ड हैं. जबकि 9 ब्लॉक में 351 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 1049 ग्राम पंचायतें हैं. बीडीसी के सर्वाधिक 7 क्षेत्र पंचायत सदस्य जाखणीधार और 69 ग्राम प्रधान जौनपुर ब्लॉक से निर्विरोध चुने जाने तय हैं. जिला पंचायत वार्ड बिष्टौंसी से भाजपा समर्थिक रामदयाल, भुत्सी से सरिता नकोटी, अखोड़ी से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण का निर्विरोध सदस्य बनना तय है.

जिले के विकासखंडों से मिली जानकारी के मुताबिक, विकासखंड चंबा के 40 सदस्य क्षेत्र पंचायत में से 4 सदस्यों का निर्विरोध और 104 प्रधान ग्राम पंचायतों में से 26 का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.

  • विकासखंड देवप्रयाग के 38 सदस्य क्षेत्र पंचायत में से 5 सदस्यों का निर्विरोध और 105 प्रधान ग्राम पंचायतों में से 30 का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.
  • विकासखंड नरेंद्र नगर के 40 सदस्य क्षेत्र पंचायत में से 6 सदस्यों का निर्विरोध और 120 प्रधान ग्राम पंचायतों में से 48 का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.
  • विकासखंड प्रतापनगर के 40 सदस्य क्षेत्र पंचायत में से 1 सदस्य का निर्विरोध और 101 प्रधान ग्राम पंचायतों में से 25 का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.
  • विकासखंड भिलंगना के 40 सदस्य क्षेत्र पंचायत में से 1 सदस्यों का निर्विरोध और 186 प्रधान ग्राम पंचायतों में से 67 का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.
  • विकासखंड कीर्तिनगर के 40 सदस्य क्षेत्र पंचायत सीटों पर सदस्यों का चुनाव वोटिंग के द्वारा होगा. वहीं 97 प्रधान ग्राम पंचायतों में से 20 का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.
  • विकासखंड थौलधार के 35 सदस्य क्षेत्र पंचायत में से 1 सदस्य का निर्विरोध और 95 प्रधान ग्राम पंचायतों में से 34 का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.
  • विकासखंड जौनपुर के 40 सदस्य क्षेत्र पंचायत में से 4 सदस्यों का निर्विरोध और 149 प्रधान ग्राम पंचायतों में से 69 का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.
  • विकासखंड जाखणीधार के 38 सदस्य क्षेत्र पंचायत में से 7 सदस्यों का निर्विरोध और 92 प्रधान ग्राम पंचायतों में से 30 का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.

मैदान में इतने प्रत्याशी: निर्वाचन आयोग के मुताबिक, टिहरी गढ़वाल जिले में नामांकन पत्रों की वापसी तक की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. विभिन्न पदों के कुल 1,117 सीटों पर 3,125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. विभिन्न विकासखंड क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत सदस्य की 55 सीटों पर 122 प्रत्याशी, प्रधान ग्राम पंचायत की 700 सीटों पर 1844 प्रत्याशी, सदस्य क्षेत्र पंचायत की 320 सीटों पर 984 प्रत्याशी और सदस्य जिला पंचायत की 42 सीटों पर 175 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें:

एक नजर