रांची: झारखंड की जानी-मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का आज निधन हो गया. बीते दिन उन्हें पैरालिसिस अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद वे जीवन की जंग हार गईं. उनके निधन से राज्य के खेल जगत में गहरा शोक व्याप्त है.
प्रतिमा बरवा खूंटी स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की प्रमुख कोच थीं और झारखंड की महिला हॉकी को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. वह सिमडेगा में कोच भी रह चुकी हैं और उनके प्रशिक्षण में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची हैं.
उनके शिष्यों में शामिल हैं
अर्जुन पुरस्कार विजेता सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, और सुषमा कुमारी, जिन्होंने भारत और झारखंड का नाम दुनिया भर में रोशन किया है.
कोच बरवा के निधन की खबर मिलते ही खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है. खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और खेलप्रेमियों ने उन्हें ‘मां समान मार्गदर्शक’ बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. खेल विभाग और झारखंड हॉकी संघ की ओर से भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें झारखंड हॉकी की नींव और संघर्ष की मिसाल बताया गया है.
ये भी पढ़ें: जीते जी देहदान कर दिया था मोहन भाई कुंडलिया ने, बोकारो में निधन के बाद आज परिजनों ने रिम्स को सौंपा पार्थिव शरीर
झारखंड आंदोलनकारी कपूर टुडू का निधन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकधारी प्रसाद सिंह का निधन, कोडरमा से सांसद तो धनवार से रह चुके थे विधायक