Homeउत्तराखण्ड न्यूजप्रदेश के स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे श्रीमद्भागवत गीता,मुख्यमंत्री ने इसे पाठ्यक्रम में...

प्रदेश के स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे श्रीमद्भागवत गीता,मुख्यमंत्री ने इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और धर्म के बारे में गहरी समझ देने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार लाने के लिए अगले 10 वर्षों के लिए एक स्पष्ट और व्यवस्थित योजना बनाने पर जोर दिया। उनका मानना है कि शिक्षा में सुधार और नवाचार के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और समृद्ध शिक्षा मिल सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभाग को दिसंबर 2026 तक शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का रजतोत्सव कैलेंडर तैयार करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले राज्य के सभी स्कूलों का निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के रास्तों, पुलों की स्थिति और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए उपयुक्त माहौल मिल सके।

एक नजर