Homeउत्तराखण्ड न्यूजउत्तराखण्ड भाजपा का लोस चुनाव में प्राप्त मतों का 75% सदस्य बनाने...

उत्तराखण्ड भाजपा का लोस चुनाव में प्राप्त मतों का 75% सदस्य बनाने का उद्देश्य

भाजपा के सात मोर्चों की बैठक में सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने अभियान के तहत रिकॉर्ड सदस्य बनाने का आह्वान किया भाजपा उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कुल प्राप्त मतों का 75 प्रतिशत सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित की है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पार्टी के सभी सात मोर्चे सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को करीब 27 लाख वोट प्राप्त हुए थे।

बुधवार को सातों मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रिकॉर्ड सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के सभी वर्गों को इस अभियान में शामिल किया जाना चाहिए। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत पार्टी के सात प्रमुख मोर्चों के पदाधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यता अभियान की जानकारी प्रदान की गई।

विचारधारा, नीतियां और सिद्धांत पहुँचाने का अवसर: सीएम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें कार्यकर्ताओं के छोटे-छोटे समूह बनाकर लोगों के बीच जाकर काम करना होगा। केंद्र और पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सिर्फ सदस्यता बढ़ाने का मौका नहीं है, बल्कि पार्टी की विचारधारा, नीतियां और सिद्धांत जन-जन तक पहुँचाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन को पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज का विरोधी कल का मतदाता हो सकता है, और कल का मतदाता परसों हमारा सदस्य बन सकता है, जबकि परसों का सदस्य हमारे सक्रिय सदस्य बन सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण होगा। अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार ने सभी सदस्यों को इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने किया। इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक नजर