Homeलाइफस्टाइलशरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर आंखों में दिखाई देने...

शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर आंखों में दिखाई देने वाले यह संकेत

विटामिन B12 हमारे शरीर के स्वस्थ विकास और बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह रक्त और तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अभाव में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जब शरीर में इस विटामिन का स्तर कम होता है, तो आंखों में इसके कुछ संकेत देखने को मिल सकते हैं।

विटामिन बी12 हमारे सही विकास और स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो शरीर में रक्त और तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ डीएनए के निर्माण में भी मदद करता है। विटामिन बी12 मेगालोब्लास्टिक एनीमिया को रोकने में भी सहायक होता है, जिससे लोग थकावट और कमजोरी महसूस करते हैं।

इसलिए, इसकी कमी का समय पर पता लगाना बेहद महत्वपूर्ण है। जब शरीर में इस आवश्यक न्यूट्रिएंट की कमी होती है, तो वह कई प्रकार के संकेत देता है, जिनमें से कुछ आंखों में भी देखे जा सकते हैं। अक्सर लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। इस लेख में, हम आपको विटामिन बी12 की कमी के कारण और आंखों में दिखाई देने वाले कुछ लक्षण बताएंगे।

विटामिन बी12 की कमी के कारण

शरीर में इस विटामिन की कमी कई वजहों (Vitamin B12 Deficiency Causes) से हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से आपकी डाइट अहम होती है। खानपान में इस विटामिन की कमी होने पर शरीर में भी इसकी की होने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि इसकी कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में  विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स विटामिन बी से भरपूर फूड्स  शामिल करें।

विटामिन B12 की कमी के कारण आंखों में समस्या

विटामिन B12 की कमी से आंखों में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं:

1. आंखों में पीलापन : विटामिन B12 की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप कंजंक्टिवा (आंखों की सुरक्षा करने वाली पारदर्शी झिल्ली) पीला दिखाई देने लगता है।

2. आंखों में ड्राईनेस : आंखों की नमी बनाए रखने के लिए विटामिन B12 आवश्यक है। इसकी कमी होने पर आंखें असामान्य रूप से सूखी हो जाती हैं, जिससे जलन, खुजली और किरकिरापन जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

3. नाइट ब्लाइंडनेस : विटामिन B12 की कमी से रोडोप्सिन नामक प्रोटीन की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जो रात में देखने के लिए आवश्यक है। इससे अंधेरे में देखने में कठिनाई होती है।

4. आंखों में जलन : सूखी आंखों के कारण अक्सर जलन और खुजली महसूस हो सकती है, जिससे देखने में परेशानी होती है।

5. बीच-बीच में विजन लॉस : विटामिन B12 की कमी से आंखों में रक्तप्रवाह में रुकावट आ सकती है, जिससे अस्थायी विजन लॉस हो सकता है।

यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है, तो उचित चिकित्सीय सलाह लेना आवश्यक है।

एक नजर