हैदराबाद: वोडाफोन-आइडिया यानी वीआई ने भारत के 23 नए शहरों में 5G कनेक्शन को लॉन्च करने का ऐलान किया है. इससे पहले वोडाफोन आइडिया ने मुंबई, दिल्ली, पटना, चंडीगढ़ समेत भारत के कुछ शहरों में 5जी सर्विस को शुरू किया था. अब आज यानी 30 जून को कंपनी ने अपनी एक प्रेस रिलीज़ के जरिए इस बात का ऐलान किया है कि वो अपनी 5जी सर्विस को भारत के 23 अन्य शहरों में भी लॉन्च करने जा रही है. वीआई ने इस महीने की शुरुआत में ही अपनी 5जी सर्विस को बेंगलुरू में शुरू किया था. अब कंपनी ने 23 नए शहरों में 5जी सर्विस को लॉन्च करने का फैसला किया है, इससे कंपनी भारत के कई मुख्य टेलीकॉम सर्किल्स को कवर कर लेगी.
इन 23 शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस
वीआई की 5जी सर्विस अहमदाबाद, आगरा, औरंगाबाद, कोज़िकोड़े, कोच्चिन, देहरादून, इंदोर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मदुरई, मलाप्पुरम, मेरठ, नागपुर, नासिक, पुणे, राजकोट, सोनीपत, सूरत, सिलीगुड़ी, त्रिवेंद्रम, वडोदरा और विशाखापट्नम में शुरू होने जा रही है. वोडाफोन आइडिया इन 23 शहरों में अपनी 5जी सर्विस शुरू करने के बाद भारत के 17 मुख्य सर्किल्स में अपनी 5जी सर्विस शुरू कर चुकी होगी.
इन शहरों में वोडाफोन आइडिया की 5जी सर्विस फेज़ेस में लॉन्च की जाएगी. इन शहरों में 5जी सर्विस लाइव होने के बाद, लोगों के 5जी सपोर्टेड स्मार्टफोन्स में 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलना शुरू हो जाएगा. आपको बता दें कि वोडाफोन आइडिया की 5जी सर्विस की कीमत 299 रुपये से शुरू होती है, जो कि एक प्रीपेड प्लान है और इसकी वैधता 28 दिनों की होती है. आइए हम आपको वीआई 5जी के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बताते हैं.
वीआई 5जी के प्रीपेड प्लान्स
प्लान कीमत | वैधता | 4G डेटा टाइमिंग (अनलिमिटेड) | प्रतिदिन 4G डेटा | अनलिमिटेड 5G | वीकेंड रोलओवर | कॉल्स |
---|---|---|---|---|---|---|
₹299 | 28 दिन | नहीं है | 1 GB/दिन | हां | नहीं | अनलिमिटेड |
₹349 | 28 दिन | रात 12 से सुबह 6 बजे तक | 1.5 GB/दिन | नहीं | हां | अनलिमिटेड |
₹365 | 28 दिन | रात 12 से दोपहर 12 बजे तक | 2 GB/दिन | नहीं | हां | अनलिमिटेड |
₹579 | 56 दिन | रात 12 से सुबह 6 बजे तक | 1.5 GB/दिन | हां | हां | अनलिमिटेड |
₹649 | 56 दिन | रात 12 से दोपहर 12 बजे तक | 2 GB/दिन | हां | हां | अनलिमिटेड |
वीआई 5जी के पोस्टपेड प्लान्स
प्लान कीमत | वैधता | डेटा बेनिफिट्स | कॉलिंग | अन्य बेनिफिट्स | OTT सब्सक्रिप्शन्स |
---|---|---|---|---|---|
₹401 | प्रति माह | 50 GB (5G + 4G), रोलओवर: 200 GB तक | अनलिमिटेड | SMS: 300 | नहीं |
₹501 | प्रति माह | 90 GB (5G + 4G), रोलओवर: 200 GB तक | अनलिमिटेड | SMS: 300 | Amazon Prime (6 महीने), Disney+ Hotstar Mobile (1 साल) |
₹701 | प्रति माह | 110 GB (5G + 4G), रोलओवर: 200 GB तक | अनलिमिटेड | SMS: 300 | Amazon Prime (6 महीने), Disney+ Hotstar Mobile (1 साल), Sony LIV |
₹1101 | प्रति माह | 130 GB (5G + 4G), रोलओवर: 200 GB तक | अनलिमिटेड | SMS: 300 | Amazon Prime (6 महीने), Disney+ Hotstar Mobile (1 साल), Sony LIV, ZEE5 |
₹1003 (Family Plan) | प्रति माह | 260 GB शेयर डेटा (Max 5 सदस्य) | अनलिमिटेड | Add-on SIMs: 4 | Amazon Prime (6 महीने), Disney+ Hotstar Mobile (1 साल), Sony LIV |
यह भी पढ़ें: Quantum 5G FWA: BSNL ने शुरू की SIM-लेस ब्रॉडबैंड सेवा, ₹999 में मिलेगी 100 Mbps स्पीड