Homeउत्तराखण्ड न्यूजसरोवर नगरी में क्रिसमस पर बर्फबारी का इतिहास रहा है। मगर इसके...

सरोवर नगरी में क्रिसमस पर बर्फबारी का इतिहास रहा है। मगर इसके उलट इस बार मौसम का मिजाज बेहद सुहावना..

नैनीताल। सरोवर नगरी में क्रिसमस पर बर्फबारी का इतिहास रहा है। मगर इसके उलट इस बार मौसम का मिजाज बेहद सुहावना हो चला है। मौसम जानकारों के अनुसार, फिलहाल हिमपात की कोई आसार नजर नहीं आ रही है।

जलवायु परिवर्तन का बड़ा प्रभाव सरोवर नगरी में देखने को मिला है। करीब तीन दशक पहले तक क्रिसमस हिमपात आम हुआ करता था। मगर अब मौसम के हालात बदल चुके हैं। शीत ऋतु में पहले जैसी बर्फबारी अब नहीं होती।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पर्यावरण विज्ञानी डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार, इस बार अलनीनों के असर ने आने वाले दिनों में हिमपात के आसार को घूमिल कर दिया है। इधर नगर में रविवार को पूरे दिन धूप खिली रही। जिसके चलते पारा चढ़ा रहा। ठंड का आभास नहीं हुआ। हालांकि शाम के समय पाला गिरने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई और लोगों को हीटर का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।

जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 40 प्रतिशत रही।

एक नजर