Homeलाइफस्टाइलडेंगू-डायबिटीज को जड़ से मिटाता है कीवी,कई हैं इसके फायदे..

डेंगू-डायबिटीज को जड़ से मिटाता है कीवी,कई हैं इसके फायदे..

माना जाता है कि कीवी खाने से डेंगू और डायबिटीज के मरीजों को आराम मिलता है। यह बिल्कुल सच है, क्योंकि इसमें ऐसे पोषक तत्वों की भरमार है, जो कुछ

बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हर दिन फल खाने चाहिए। ताजे और मौसमी फलों में विटामिन, मिनरल और अन्य स्वास्थ्यवर्धक कंपाउंड मिल जाते हैं, जो मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। स्थानीय फलों को खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इनमें आसपास की जलवायु के हिसाब से आवश्यक न्यूट्रिशन मिल जाता है।

मगर एक फल चीन से न्यूजीलैंड और फिर भारत समेत दूसरे देशों में पहुंचा और हर जगह हेल्दी माना गया। यह हरा फल पौष्टिक गुणों का भंडार है और आज हमारे यहां डेंगू और डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियों के इलाज में मददगार साबित हो रहा है। इसे कीवी या कीवी फ्रूट कहा जाता है, जो स्वाद में खट्ठा-मीठा होता है। अगर आप नियमित रूप से इसे खाते हैं तो निम्नलिखित फायदे प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप 100 ग्राम कच्चा हरा कीवी खाते हैं तो यूएसडीए के आंकड़े के मुताबिक, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन सी, फोलेट, कोलीन, विटामिन ए, विटामिन-के और ना जाने कितनी चीजें पा सकते हैं।

भारत में डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यह इंफेक्शन इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है और प्लेटलेट्स गिरने लगती हैं। कीवी में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाकर इंफेक्शन से उबारने में मदद करता है। मरीज को इससे पोटैशियम भी मिलेगा, जो प्लेटलेट्स बनाने में सहायक होता है।

कुछ खास वजहों से कीवी को डायबिटीज से राहत देने वाला माना जाता है। कीवीफ्रूट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिस वजह से ब्लड शुगर अचानक से नहीं बढ़ता। इसमें मौजूद फाइबर भी खून में शुगर के बढ़ने की रफ्तार कंट्रोल में रखती है।

एक नजर