Homeउत्तराखण्ड न्यूजआम बजट में उत्तराखंड को Cloudburst और landslide से हुए नुकसान को...

आम बजट में उत्तराखंड को Cloudburst और landslide से हुए नुकसान को लेकर सरकार ने किया मदद करने का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश किया है, जिसमें उत्तराखंड को कई महत्वपूर्ण योजनाओं और अनुदानों का लाभ मिला है। इस बजट के अनुसार, उत्तराखंड को विशेष रूप से बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान की स्थिति में मदद प्रदान करने के लिए विशेष प्रोजेक्ट्स के लिए अनुदान दिया गया है। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद प्रदेश के विकास को बढ़ावा देने के लिए और अन्य विकास कार्यों के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश किया है, जिसमें किसानों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण ऐलान किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट बताया है और कहा है कि यह पंचसाले के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ-साथ 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा।यह पहली बार हुआ कि आम बजट पेश करते हुए उत्तराखंड का जिक्र हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान के बारे में बताया है और सरकार ने इसे मदद करने का ऐलान किया है। सीएम धामी ने बजट पर अपनी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि केंद्रीय बजट 2024-25 में मुद्रा लोन की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करना एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देश के गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यम सशक्त होंगे। उनके अनुसार, इन क्षेत्रों की मजबूती से देश की आर्थिकी मजबूत होगी और विकसित भारत के विजन को साकार करने में इस निर्णय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने पर सरकार बहुत जोर दे रही 

पर्यटन के विकास पर केंद्र सरकार का विशेष ध्यान है। बोधगया के महाबोधि मंदिर के लिए कॉरिडोर निर्माण का एलान किया गया है। गया के विष्णुपद मंदिर के लिए भी कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के सफल विकास की दिशा में प्रेरित करना है।

राजगीर भी बौद्ध और जैन श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है, और वहाँ के तीर्थ क्षेत्रों का विकास भी होगा। नालंदा को भी पर्यटन केंद्र के रूप में मजबूत करने के लिए उसकी विकास की योजना बनाई गई है।

 

 

एक नजर