Homeउत्तराखण्ड न्यूजमुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जीत का श्रेय दिया है, क्योंकि...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जीत का श्रेय दिया है, क्योंकि जनता ने प्रधानमंत्री के विजन पर मुहूर लगाया है।

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और प्रदेश सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है। उधरभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और प्रदेश सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है। उधर,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को फोन कर उपचुनाव में जीत पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर की जीत पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास को श्रद्धांजलि है। स्वर्गीय दास के समय रुके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जाएगा। बागेश्वर की जनता ने जो विश्वास प्रदेश सरकार पर जताया है,उसकी अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र का विकास किया जाएगा। उन्होंने जीत के लिए पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी बागेश्वर की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों और योजनाओं पर विश्वास किया है। 

 कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आतिशबाजी भी हुई। मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व हो रहे विकास के कामों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धनबल समेत तमाम हथकंडे अपनाए। अंतिम समय में प्रत्याशी आयतित किया। भ्रामक खबरें फैलाकर मतदाताओं को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन बागेश्वर की जनता ने उसके सभी हथकंडों को सिरे से नकार दिया।

उन्होंने कहा कि ये जीत पार्टी का मनोबल बढ़ाने वाली हे। बावजूद इसके जीत का विश्लेषण कर पार्टी आगे अधिक शक्ति व सक्रियता से आगे बढ़ेगी। उन्होंने वर्ष 2024 की पांचों सीटों पर हैट्रिक लगाने का दावा भी किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक नजर