Homeदेशहरियाणा में भाजपा की स्थिति मजबूत..जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों...

हरियाणा में भाजपा की स्थिति मजबूत..जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का प्रदर्शन बेहतर

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती अभी जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में स्थिति पलटती नजर आ रही है। कुछ समय पहले कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी, लेकिन अब भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणामों पर खास ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनावों को भी प्रभावित कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था, जबकि हरियाणा में केवल एक चरण में, यानी 5 अक्टूबर को वोट डाले गए थे।

चुनाव परिणाम जम्मू कश्मीर: उधमपुर पूर्व सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन खजूरिया बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच, भाजपा के रणबीर सिंह पठानिया लगभग चार हजार वोटों से पीछे हैं।

कैथल से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला का बयान: आदित्य सुरजेवाला ने कहा, “अभी दो राउंड की गिनती के बाद कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता, लेकिन 1-2 घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी। तीसरे राउंड में हम 2600 वोटों से आगे हैं, और यह अंतर बढ़ता जाएगा। कांग्रेस सरकार बड़े बहुमत के साथ आएगी।”

हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: हॉट सीटों की स्थिति

गढ़ी सांपला सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा लगभग 25 हजार वोटों से आगे हैं, जबकि भाजपा की उम्मीदवार मंजू दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, गोहाना सीट पर भाजपा के अरविंद कुमार शर्मा ने बढ़त बना रखी है, जबकि कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
हरियाणा में चुनावी रुझानों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। पहले कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन अब स्थिति पलट गई है। सुबह 10 बजे के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा अब 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 39 सीटों पर पीछे रह गई है। इनेलो गठबंधन 2 सीटों पर और अन्य दल तीन सीटों पर आगे हैं।

एक नजर