Homeउत्तराखण्ड न्यूजआज सदन में विधेयक और अनुपूरक बजट होंगे पारित कांग्रेस विधायक ने...

आज सदन में विधेयक और अनुपूरक बजट होंगे पारित कांग्रेस विधायक ने किया धरना प्रदर्शन

विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन में प्रश्नों पर चर्चा होगी और बजट व विधेयक पारित किए जाएंगे। गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा और अंतिम दिन है। पिछले दो दिनों में सदन में आठ विधेयक पेश किए गए और लगभग पांच हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया गया। आज सदन में प्रश्नों पर चर्चा होगी, और बजट व विधेयक पारित किए जाएंगे।

धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में आई आपदा से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

ये विधेयक पेश किए गए थे 

  •  उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन विधेयक 2024
  • उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक 2024
  • उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक 2024
  • उत्तराखंड राज्य विधानसभा विविध संशोधन विधेयक 2024
  •  उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) संशोधन विधेयक
  • उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक 2024
  •  उत्तराखंड कामगार और सुधारात्मक सेवाएं विधेयक 2024
  • विनियोग विधेयक 2024

 

एक नजर