हैदराबाद: सैमसंग ने आज अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित Brooklyn में Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 का आयोजन किया था. इस इवेंट में सैमसंग ने बहुत सारे नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है, जिसनें सैमसंग का नया फोल्डेबल फोन यानी Samsung Galaxy Z Fold 7 के साथ सैमसंग के दो नए फ्लिप फोन्स यानी Samsung Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip7 FE भी शामिल हैं.
इस आर्टिकल में हम आपको Samsung Galaxy Z Flip 7 फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कंपनी ने Exynos 2500 (3nm, Galaxy-कस्टमाइज्ड) चिपसेट, Android 16 पर बेस्ड ओएस, 50MP डुअल बैक कैमरा सेटअप, 7 साल तक के सॉफ्टवेयर अपडेट्स और Galaxy AI के बहुत सारे एआई फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में पूरी डिटेल्स बताते हैं.
Samsung Galaxy Z Flip 7 Specifications
कैटेगिरी | डिटेल्स |
---|---|
प्रोसेसर | Exynos 2500 (3nm, Galaxy-कस्टमाइज्ड) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16, One UI 8 |
रैम और स्टोरेज | 12GB RAM + 256GB / 512GB स्टोरेज |
बैटरी | 4300mAh, वीडियो प्लेबैक समय: लगभग 31 घंटे |
चार्जिंग | 25W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग, Wireless PowerShare |
मुख्य डिस्प्ले | 6.9 इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X, 120Hz, Vision Booster |
कवर डिस्प्ले | 4.1 इंच Super AMOLED FlexWindow, 120Hz, 2600 निट्स ब्राइटनेस |
डिज़ाइन | फोल्डेबल, वजन 188 ग्राम, मोटाई 13.7mm (फोल्डेड) |
प्रोटेक्शन | Gorilla Glass Victus 2, Armor Aluminum Frame, Armor FlexHinge |
कैमरा (पीछे) | 50MP वाइड + 12MP अल्ट्रा-वाइड, OIS, Dual Pixel AF |
कैमरा (फ्रंट) | 10MP सेल्फी कैमरा |
वीडियो फीचर्स | 10-bit HDR, Enhanced Nightography, Real-Time Filters, Zoom Slider |
Samsung DeX सपोर्ट | उपलब्ध |
AI फीचर्स | Gemini Live, Circle to Search, Drawing Assist, Real-time Translation |
FlexWindow फीचर्स | Now Brief, Now Bar, Dual Preview, Zoom Slider, Photo Assist |
सिम सपोर्ट | Nano SIM + Multi eSIM |
कनेक्टिविटी | 5G, LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC |
सेंसर्स | साइड फिंगरप्रिंट, Accelerometer, Gyroscope, Compass, Light |
रंग विकल्प | Blue Shadow, Jetblack, Coral-red, Mint (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) |
सॉफ़्टवेयर सपोर्ट | 7 साल तक अपडेट्स |
इस ख़बर को अपडेट किया जा रहा है…