Homeउत्तराखण्ड न्यूजउत्तराखण्ड की अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर दौड़ में हासिल किया स्वर्ण...

उत्तराखण्ड की अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर दौड़ में हासिल किया स्वर्ण पदक, सीएम धामी ने स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित

हल्द्वानी : राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अत्यंत शानदार रहा। इस दिन खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक उत्तराखंड की झोली में डाले, जिनमें अंकिता ध्यानी ने नेशनल गेम्स में अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक जीते। राज्य के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे उत्तराखंड पर पदकों की झड़ी लग गई है। अब तक 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को कुल 97 पदक मिल चुके हैं।

अंकिता ध्यानी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गर्व महसूस कराया। इससे पहले, उन्होंने सोमवार को 3000 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता था और इसके अलावा एक कांस्य पदक भी प्राप्त किया।

15:56.03 मिनट में दौड़ पूरी

अंकिता ध्यानी ने महिला 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने यह दौड़ 15:56.03 मिनट में पूरी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। अब तक उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में 22 स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड सातवें स्थान पर लगातार बना हुआ है, और राज्य के खिलाड़ी अब तक कुल 97 पदक जीत चुके हैं।

एक नजर