Homeमनोरंजनश्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बढ़ती प्रशंसा को लेकर जताई...

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बढ़ती प्रशंसा को लेकर जताई खुशी

श्रद्धा कपूर अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘स्त्री-2’ ने भी काफी चर्चा बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में उनके अभिनय ने समीक्षकों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया।

श्रद्धा केवल अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों का मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। यह उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाता है और उन्हें अपने प्रशंसकों के साथ एक खास रिश्ता बनाने में मदद करता है।

इस उपलब्धि के बारे में श्रद्धा कपूर कहती हैं कि वह इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने आप को वास्तविक रखने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा, “मैंने सोचा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स होना इतनी बड़ी बात होगी। दरअसल, लोग हमें ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं, इसलिए जितना हो सके, उतना रियल रहना चाहिए। जो आप हैं, वह सोशल मीडिया पर दिखाना चाहिए।”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर की फॉलोइंग की बात करें, तो उन्हें 9 करोड़ 36 लाख लोग फॉलो करते हैं। इस तरह, वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। यह उनकी बढ़ती लोकप्रियता और फैंस के साथ मजबूत जुड़ाव का एक स्पष्ट संकेत है।

एक नजर