Homeउत्तराखण्ड न्यूजसीएम धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त...

सीएम धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई..रिश्वत लेते हुए दो अधिकारी गिरफ्तार

पिछले 48 घंटों में विजिलेंस ने चमोली और पौड़ी से दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। सीएम ने भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 लॉन्च किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि जो भी भ्रष्टाचार में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। आम जनता को परेशान करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे भी तेजी से कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने के लिए विजिलेंस को और अधिक सक्षम बनाया गया है।

सभी सरकारी कार्यालयों में एप की जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। अब तक इस एप के माध्यम से 980 से अधिक विजिलेंस और नॉन-विजिलेंस शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। पिछले नौ महीनों में, विजिलेंस ने लगभग 30 रिश्वतखोरों को जेल की हवा खिलाई है।

48 घंटों में दो गिरफ्तारियों के साथ यह आंकड़ा 32 के करीब पहुंच गया है। 23 साल के उत्तराखंड में, जहां भ्रष्टाचार से संबंधित 281 ट्रैप में कुल 303 गिरफ्तारियां हुई हैं। वहीं, पिछले तीन वर्षों में विजिलेंस ने लगभग 70 भ्रष्टाचारियों को जेल में डाल दिया है।

एक नजर