Homeउत्तराखण्ड न्यूजउत्तराखंड में अंत्योदय परिवारों के लिए अच्छी खबर .. 2027 तक निःशुल्क...

उत्तराखंड में अंत्योदय परिवारों के लिए अच्छी खबर .. 2027 तक निःशुल्क रसोई गैस सिलिंडर मिलेंगे

उत्तराखंड सरकार ने अंत्योदय राशनकार्डधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब उन्हें वर्ष 2027 तक तीन निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर मिलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका लाभ 1.84 लाख अंत्योदय राशनकार्डधारकों को मिलेगा। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इस योजना के तहत अभी तक बजट जारी नहीं किया गया है।

निश्शुल्क रसोई गैस सिलिंडर:प्रदेश के अंत्योदय राशनकार्डधारकों को वर्ष में तीन निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर की सुविधा 2027 तक मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए खाद्य विभाग के प्रस्ताव को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मंजूरी दिला दी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2022 के विधानसभा चुनाव में निर्धन महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर देने का वायदा किया था। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को 2022-23 में लागू किया गया था, लेकिन यह योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंत में 31 मार्च को समाप्त हो गई थी। अब इसे फिर से 2027 तक बढ़ा दिया गया है।

एक नजर