Homeउत्तराखण्ड न्यूजउत्तराखंड में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि.. सबसे अधिक मामले...

उत्तराखंड में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि.. सबसे अधिक मामले पौड़ी जिले से सामने आये

प्रदेश में डेंगू के मामलों में वृद्धि जारी है। अब तक पांच जिलों में कुल 75 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम और बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर डेंगू मामलों की सतत निगरानी की जा रही है।

आगामी नवंबर और दिसंबर में डेंगू संक्रमण के फैलने की आशंका बनी हुई है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अप्रैल से 17 सितंबर तक कुल 75 डेंगू के मामले रिपोर्ट हुए हैं। ऋषिकेश में एक डेंगू मरीज की मौत हो गई है। मरीज को पहले से ही कई बीमारियाँ थीं, इसलिए विभाग मौत के कारणों की सही जानकारी के लिए डेथ ऑडिट करवा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य महानिदेशालय से नियमित रूप से निगरानी करने की भी अपील की गई है। आगामी दो महीनों में डेंगू संक्रमण की संभावना को ध्यान में रखते हुए एहतियात बरतना आवश्यक है।

प्रदेश में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या इस प्रकार है:

जिला     डेंगू मरीज

पौड़ी          59
देहरादून       09
हरिद्वार       03
नैनीताल       03
ऊधमसिंह नगर 01

एक नजर