Homeउत्तराखण्ड न्यूजकेदारनाथ में मौसम सुहाना, हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू, दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

केदारनाथ में मौसम सुहाना, हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू, दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

पुलिस ने यात्रियों से मौसम का पूर्वानुमान लेकर ही यात्रा पर आने की अपील की है। साथ ही किसी भी विषम स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी गई है।

केदारनाथ धाम में मौसम आज साफ बना हुआ है। जिसके बाद धाम में यात्रा सुचारू हो गई है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए यात्री भेजे गए। वहीं, हेली सेवा भी शुरू हो गई है। वहीं, पुलिस ने यात्रियों से मौसम का पूर्वानुमान लेकर ही यात्रा पर आने की अपील की है। साथ ही किसी भी विषम स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी गई है।

बुधवार को बारिश व बर्फबारी के कारण केदारनाथ यात्रा रोकी गई थी। प्रशासन और पुलिस ने सोनप्रयाग, गौरीकुंड से किसी यात्री को आगे नहीं जाने दिया। शाम पांच बजे के बाद मौसम में सुधार को देेखते हुए प्रशासन व पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए पैदल यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है।

विस्तार:-

पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा का संचालन किया जाएगा। सोनप्रयाग, गौरीकुंड से सीमित संख्या में यात्री भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पैदल मार्ग पर तैनात पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के जवानों को भी पूरी तरह से सतर्क रहने को कहा गया है।

पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक केदारनाथ में डेरा जमाए हुए है। बर्फबारी के बीच उन्होंने धाम में यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान बाबा के दर्शन करने वाले यात्रियों को निचले इलाकों के लिए भेजा गया। अपराह्न 3 बजे तक 2090 श्रद्धालु सोनप्रयाग लौट आए थे जबकि रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक जगह-जगह अब भी 18,000 से अधिक श्रद्धालु रोके गए हैं।

केदारनाथ में बुधवार तड़के से ही बर्फबारी हो रही है. सुबह करीब आठ बजे पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार, एसपी डॉ. विशाखा अशोक भड़ाने ने मंदिर परिसर मार्ग सहित जीएमवीएन परिसर में यात्रियों से बातचीत की. उन्होंने तीर्थयात्रियों से मौसम का निरीक्षण करने के लिए धाम में पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने को कहा। थानाध्यक्ष ने सभी नागरिकों से मौसम के अनुसार चार धाम यात्रा की योजना बनाने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि मौसम की स्थिति के अनुसार गुरुवार के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किया जाएगा। इधर, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केदारनाथ में 600 से अधिक श्रद्धालु रुके हुए हैं. इसके अलावा, अधिकार धारकों, व्यापारियों, तीर्थ पुरोहितों, सरकारी कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों द्वारा व्यापारिक यात्राएं होती हैं। वहीं गंगोत्री यमुनोत्री धाम में कुछ दिन बाद मौसम साफ होने से तेज धूप खिली थी। बाद में यमुनोत्री धाम सहित जानकीचट्टी से लेकर यमुनोत्री तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

एक नजर