केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कर रहे थे और इसमें कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक के दौरान ही अचानक दिल्ली से सूचना मिली कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों और संगठन में हलचल मच गई। हालांकि दौरे को स्थगित करने के कारणों की तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी दिनों में नए कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। अमित शाह के दौरे को लेकर पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही थीं और इसे संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा था।