[ad_1]
रामबन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं. इस वजह से यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बता दें, आज जम्मू-कश्मीर में विकास और कनेक्टिविटी का नया दौर शुरू होने जा रहा है. पीएम मोदी आज चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज और देश के पहले केबल-स्टे अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. पीएम यहां कुल 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस ब्रिज के साथ ही कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन को भी पीएम मोदी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पीएम मोदी तकरीबन 11 बजे तक दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. यह ब्रिज पेरिस के एफिल टॉवर से भी ऊंचा है. इस ब्रिज को बनाने में करीब 1500 करोड़ की लागत आई है. एक घंटे बाद दोपहर 12 बजे पीएम मोदी कटरा से श्रीनगर के लिए दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. वहीं, रेलवे ने बताया कि उधपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लिंक परियोजना की कुल लंबाई करीब 272 किमी. है और इसको बनाने में 43 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च हुए हैं. इस परियोजना में 36 सुरंगे और 943 पुल भी शामिल हैं.
Tomorrow, 6th June is indeed a special day for my sisters and brothers of Jammu and Kashmir. Key infrastructure projects worth Rs. 46,000 crores are being inaugurated which will have a very positive impact on people’s lives.
In addition to being an extraordinary feat of… https://t.co/cPJ15HqOTb
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2025
दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि चिनाब नदी पर बना 1 किमी. से ज्यादा लंबा रेलवे ब्रिज करीब 359 मी. की ऊंचाई पर है, जो एफिल टॉवर से भी 35 मी. ऊंचा है. उन्होंने बताया कि यह ब्रिज 260 किमी. प्रति घंटे की हवा और भूकंपीय जोन-V झेल सकता है. इसको बनाने में लगभग 27000 मीट्रिक टन स्टील प्रयोग हुई है. वहीं, इसकी लंबाई 1315 मीटर है. इस परियोजना की शुरुआत अगस्त 2004 में हुई थी.
वंदे भारत पर डालते हैं एक नजर
कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में हाइटेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. अब बात किराए की बात करते हैं. चेयर कार का किराया करीब 715 रुपये रखा गया है. वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया तकरीबन 1320 रुपये है. वंदे भारत ट्रेन में एंटी फ्रीजिंग तकनीकि का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ-साथ सब-जीरो कंडीशन में हीटिंग सिस्टम भी मिलेगा. सीटों की बात करें तो ये 360 डिग्री. तक घूमने वाली हैं. हर सीट पर USB चार्जिंग प्वाइंट मिलेंगे. इस वंदे भारत ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी भोजन के साल लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था की गई है.
Know why Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link (USBRL) project is remarkable feat of engineering.
🧵Explore various landmarks achieved👇 pic.twitter.com/jjQ6oEPTH3
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) June 5, 2025
कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन आम लोगों को लिए शनिवार 7 जून से चलेगी. दिन में यह ट्रेन चार चक्कर लगाएगी. इस ट्रेन का एकमात्र स्टॉपेज बनिहार में बनाया गया है.
पढ़ें: कैसे तैयार हुआ दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज, एक क्लिक में जानें सबकुछ

