Homeउत्तराखण्ड न्यूजटनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण जल्द होगा शुरू: सीएम धामी

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण जल्द होगा शुरू: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे पूरा हो चुका है और अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने इसे “डबल इंजन की सरकार” की उपलब्धि बताते हुए कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर तेज़ी से काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विकास की नई रेखा साबित होगी। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।”

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण कार्य केंद्र सरकार की ओर से पूरा कर लिया गया है और परियोजना की स्वीकृति के बाद निर्माण का मार्ग साफ हो गया है। आने वाले महीनों में इसके निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।

परियोजना के प्रमुख लाभ:

  • पहाड़ी जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

  • पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रा समय में कमी आएगी।

  • स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

  • क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को आधुनिक बुनियादी ढांचे से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है और डबल इंजन की ताकत से राज्य तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान शिव को समर्पित बैजनाथ मंदिर कत्यूर काल की स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने बताया कि सरकार मानसखंड कॉरिडोर के तहत बैजनाथ धाम और मां कोट भ्रामरी मंदिर के साथ अन्य धार्मिक स्थलों का भी विकास कर रही है। सीएम ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का कार्य कर रहे हैं।

केंद्र सरकार का सहयोग भी सराहनीय
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुँचाने में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा को संरक्षित करने के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री की पांच बड़ी घोषणाएं:

  1. गरुड़ में नगरीय पेयजल योजना को स्वीकृति।

  2. गागरीगोल स्थित इंका में विज्ञान वर्ग की वित्तीय मान्यता

  3. चक्रवृत्तेश्वर मंदिर में घाट, सभाकक्ष निर्माण और सौंदर्यीकरण

  4. केडी पांडेय रामलीला मैदान में टिनशेड का निर्माण

  5. कत्यूर महोत्सव के आयोजन के लिए 2 लाख रुपये की सहायता

हेलीसेवा से पर्यटन को मिलेगी रफ्तार
सीएम धामी ने यह भी कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए राज्य सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। “हाउस ऑफ हिमालयाज” जैसे ब्रांड ने पहाड़ी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। उन्होंने यह भी बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से पर्यटन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
महोत्सव के मुख्य मंच पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके अलावा, शगुन आखर, वॉलीबॉल टूर्नामेंट और पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता जैसे आयोजनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए जानकारी केंद्रों (स्टॉल) से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अतिथियों ने प्रगतिशील किसान चंद्रशेखर पांडेय द्वारा उत्पादित काले चावल से बने हलवे का स्वाद भी चखा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व अधिकारी:
कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र गोस्वामी, चंद्रशेखर बड़सीला और नवीन किरमोलिया ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रशासक हेमा बिष्ट, एसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के, सीडीओ आर.सी. तिवारी, एडीएम एन.एस. नबियाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, और नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक नजर