Homeउत्तराखण्ड न्यूजसीएम धामी ने परिवार सहित की रामनवमी पूजा, नौ कन्याओं का किया...

सीएम धामी ने परिवार सहित की रामनवमी पूजा, नौ कन्याओं का किया पूजन

आज रामनवमी का पर्व पूरे प्रदेश में विशेष धार्मिक योग में उत्साहपूर्वक मनाया गया। घर-घर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस अवसर पर विधिवत पूजा कर कन्या पूजन किया और बालिकाओं को आशीर्वाद व उपहार प्रदान किए।

शुभ योगों के संयोग में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, व्रतियों ने किया कन्या पूजन

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस बार रामनवमी पर रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र जैसे शुभ संयोग एक साथ बने, जिससे पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया।

श्रद्धालुओं ने दिनभर व्रत रखकर भगवान श्रीराम की आराधना की और शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन कर पुण्य अर्जित किया। मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का विशेष आयोजन किया गया।

रामनवमी और दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन और उपहार भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी और राज्य की समृद्धि, शांति एवं नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की।

एक नजर