Homeमनोरंजनपत्रलेखा अप्रैल की शुरूआत में फुले की शूटिंग करेंगी शुरू

पत्रलेखा अप्रैल की शुरूआत में फुले की शूटिंग करेंगी शुरू

[ad_1]

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। एक्ट्रेस पत्रलेखा, जिन्हें हाल ही में स्ट्रीमिंग सीरीज आर या पार में देखा गया था, अप्रैल की शुरूआत में फुले नामक अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगी।

एक्ट्रेस सामाजिक कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले के किरदार को निभाएंगी, जिन्हें भारत में महिला शिक्षा की नींव रखने के लिए जाना जाता है और वे भारत के नारीवादी आंदोलन की अग्रणी हैं। सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले की पत्नी थीं, जिन्हें जातिगत भेदभाव से लड़कर भारत के सामाजिक परि²श्य को बदलने का श्रेय दिया जाता है।

एक्ट्रेस को हाल ही में डायरेक्टर अनंत महादेवन के ऑफिस में स्पॉट किया गया था। पत्रलेखा ने शूटिंग शुरू होने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा: सावित्रीबाई फुले देश में महिला साक्षरता में अग्रणी थीं। उनके जीवन को महिला सशक्तिकरण की पाठ्यपुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। स्क्रीन पर भारतीय नारीवाद की मां को चित्रित करना एक पूर्ण सम्मान है।

फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन करेंगे, जिन्हें एक और महिला केंद्रित कहानी मी सिंधुताई सपकाल के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बायोपिक में सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल की कहानी बताई गई है, जिन्होंने बेघर बच्चों को आश्रय देने और उन्हें पालने की दिशा में काम किया।

फिल्म पत्रलेखा और प्रतीक गांधी की नई जोड़ी को भी चिन्हित करती है।

बता दें, पत्रलेखा प्राइम वीडियो की गुलकंद टेल्स में भी दिखाई देंगी, जो फिल्म निर्माता लव रंजन की एक अनटाइटल्ड ड्रामा है और एक्टर मानवी गगरू के साथ रोड ट्रिप हीर सारा पर एक और फिल्म है।

–आईएएनएस

पीके/एएनएम

[ad_2]

एक नजर