Homeउत्तराखण्ड न्यूजउत्तराखंड में मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से जुड़े 281...

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से जुड़े 281 ट्रैप में कुल 303 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में पिछले 23 वर्षों में भ्रष्टाचार से जुड़े 281 ट्रैप में कुल 303 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में विजिलेंस ने रिकॉर्ड 57 ट्रैप कर 68 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने में सफलता हासिल की है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस मुहिम के तहत, विजिलेंस ने तीन वर्षों में रिकॉर्ड 57 ट्रैप कर 68 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचारमुक्त एप 1064 की लॉन्चिंग के बाद तेजी से बढ़ी है।

विजिलेंस की इस कार्रवाई में 13 से अधिक सरकारी कर्मचारी और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। सरकार के निर्देश पर विजिलेंस ने 1064 एप के प्रचार पर जोर दिया है। सरकारी दफ्तरों से लेकर सोशल मीडिया तक, लोगों को 1064 पर भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए जागरूक किया गया है।

अब यह एप न केवल विजिलेंस के लिए, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी मददगार साबित हो रहा है। इस एप के माध्यम से लोग बेझिझक रिश्वतखोरों, कामचोरों और बेवजह काम लटकाने वालों को सबक सिखा रहे हैं।

अब विजिलेंस के पास जाने में डर नहीं लगता

पहले लोग विजिलेंस के पास जाने से डरते थे और बचते भी थे। सरकारें भी विजिलेंस को खुली छूट नहीं देती थीं, जिससे भ्रष्टाचारियों का हौसला बढ़ता था। लेकिन अब, ऑनलाइन शिकायतें दर्ज होने के बाद विजिलेंस को जिम्मेदारी के साथ समय पर शिकायतों का निपटारा करना अनिवार्य हो गया है।

एक नजर