प्रतीकात्मक फोटो (Getty Image)
मुंबई: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एक बड़ी राहत देते हुए नीतिगत रेपो दर में 50 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की, जिसके बाद शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा. बीएसई पर सेंसेक्स 687 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 82,152.48 पर कारोबार कर रहा. एनएसई पर निफ्टी 0.90 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 24,973.90 पर कारोबार कर रहा.
ओपनिंग का कारोबार
कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला. बीएसई पर सेंसेक्स 123 अंकों की गिरावट के साथ 81,318.51 पर ओपन हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 24,732.70 पर खुला.
शुक्रवार को बैंक, ऑटो और रियल्टी जैसे ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित रहने की उम्मीद है, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की घोषणा किए जाने की व्यापक संभावना है. महंगाई में कमी ने केंद्रीय बैंक के लिए आर्थिक विकास को प्राथमिकता देने की गुंजाइश पैदा की है.
गुरुवार का बाजार
कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार ग्रीन जोन में बंद हुआ. बीएसई पर सेंसेक्स 443 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 81,442.04 पर क्लोज हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.53 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 24,750.90 पर बंद हुआ.
कारोबार के दौरान निफ्टी पर इटरनल, डॉ. रेड्डीज लैब्स, ट्रेंट, पावर ग्रिड कॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे. जबकि इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाटा कंज्यूमर, बजाज फाइनेंस के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे.
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. पीएसयू बैंक को छोड़कर, फार्मा, रियल्टी में 1-2 फीसदी की बढ़त के साथ अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए.

